Panipat News: हथवाला कट के पास मिला शव

समालखा। जीटी रोड पर हथवाला कट के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे व्यक्ति (42) का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल समालखा के शवगृह में रखवा दिया है। हथवाला चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय उन्हें शव पड़े होने की सूचना मली थी। तुरंत ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: हथवाला कट के पास मिला शव #DeadBodyFoundNearHathwalaCut #SubahSamachar