Etah News: अवागढ़ ब्लाॅक परिसर में मिला युवक का शव
अवागढ़। कस्बा स्थित ब्लॉक परिसर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। एक दिन पहले वह घर से दवा लेने निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान सिंटू (35) निवासी ग्राम मंडनपुर, थाना जलेसर के रूप में हुई है। युवक की मौत का कारण का स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजन ने बताया कि एक दिन पहले अपने घर से दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। शायद उसकी हालत बिगड़ गई हो और ब्लॉक पसिसर में चला गया है क्योंकि ब्लॉक अस्पताल से ही सटा हुआ है। एसएचओ अखिलेश दीक्षित के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 15:03 IST
Etah News: अवागढ़ ब्लाॅक परिसर में मिला युवक का शव #DeadBodyOfAYouthFoundInAwagarhBlockPremises #SubahSamachar
