Bareilly News: पंचायत सहायक पर किया जानलेवा हमला

नवाबगंज। गांव अटंगा योगी के पंचायतघर में बैठकर काम कर रहे पंचायत सहायक ग्रामीणों के जानलेवा हमले में घायल हो गए। घटना की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। पीड़ित विशाल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम पंचायत अटंगा योगी में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वह 15 अक्तूबर को गांव के पंचायतघर में थे। इसी बीच कुछ ग्रामीण आए और उनसे वाईफाई का पासवर्ड मांगने लगे। मना करने पर उन्हें गाली देकर पीटा गया। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसी कैमरे में फुटेज में कुछ लोग पंचायत सहायक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: पंचायत सहायक पर किया जानलेवा हमला #DeadlyAttackOnPanchayatAssistant #SubahSamachar