दीपिका हत्याकांड: 'बेटी को नहीं रखना था तो बता देते, मार क्यों डाला?', परिवार बोला-इंसाफ न मिला तो होगा आंदोलन

कूड़ी खेड़ा गांव की बेटी दीपिका नागर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। संजय नागर ने बताया कि बेटी की शादी 11 दिसंबर 2024 को हुई थी और शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ना शुरू हो गई थी, हालांकि पहले मामले को परिवार के स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जाती रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 08:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दीपिका हत्याकांड: 'बेटी को नहीं रखना था तो बता देते, मार क्यों डाला?', परिवार बोला-इंसाफ न मिला तो होगा आंदोलन #CityStates #Noida #DeepikaGreaterNoida #SubahSamachar