Deepti Sharma: धोनी और जोकोविच के बीच तुलना पर क्या बोलीं दीप्ति शर्मा? दोनों दिग्गजों की समानता भी बताई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। दीप्ति ने कहा है कि धोनी और जोकोविच में मुश्किल हालात में भी शांत और स्थिर रहने की अनोखी क्षमता है। दीप्ति महिला टी20 विश्व कप में शामिल होने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। भारत का सफर इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में ही थम गया है। दीप्ति ने जियो हॉटस्टार पर कहा, जब आप जोकोविच की बात करते हैं, तो हर कोई उनकी मानसिक ताकत की बात करता है। वह ऐसे इंसान हैं जो कभी हार नहीं मानते, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। क्रिकेट में मुझे लगता है कि धोनी सर भी काफी हद तक ऐसे ही हैं। वह बहुत शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कभी नहीं लगता कि वह किसी मुश्किल हालात में हैं। जब भी दबाव वाले हालात आते हैं, तो वह उन्हें बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं। जोकोविच और धोनी दोनों में यही खास बात है, जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तो वे शांत और मजबूत बने रहते हैं। उनसे हम शांत रहना और मुश्किल हालात से निकलना सीखते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 15:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Deepti Sharma: धोनी और जोकोविच के बीच तुलना पर क्या बोलीं दीप्ति शर्मा? दोनों दिग्गजों की समानता भी बताई #CricketNews #National #DeeptiSharma #MsDhoni #NovakDjokovic #Wimbledon #SubahSamachar