हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री: उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित
हल्द्वानी मेंरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। डीएम ललित मोहन रयाल ने उनके संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है। रक्षा मंत्री पूर्वाह्न 11:10 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर ने 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 12:55 बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद अपराह्न 2:15 बजे वह आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से पंतनगर एयरपोर्ट और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 10:26 IST
हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री: उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #Haldwani #RajnathSingh #DefenceMinister #PublicRally #SubahSamachar
