Chamoli News: देहरादून-देवलकोट बस सेवा दो माह बाद फिर शुरू

नंदासैंण। लगभग दो माह के अंतराल के बाद मंगलवार से देहरादून-देवलकोट उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा के संचालन में बसों को लगाए जाने के कारण यह सेवा बंद कर दी गई थी। बस सेवा बंद रहने से क्षेत्र के यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा था। वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी हुई, क्योंकि वे परिवहन निगम की रियायती यात्रा सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम खत्री, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सेवा के दोबारा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। देहरादून और मार्ग के अन्य प्रमुख पड़ावों तक अब नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। नौटी निवासी और भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मैठाणी ने बस सेवा शुरू होने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: देहरादून-देवलकोट बस सेवा दो माह बाद फिर शुरू #Dehradun-DevalkotBusServiceResumesAfterTwoMonths. #SubahSamachar