Hospital Fire: एसी की चिंगारी से पर्दे में लगी आग, धुएं और लपटों के बीच से निकाले मरीज, एक की मौत, तस्वीरें

हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह 9:20 बजे बजे आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की। इसके बाद पर्दे में आग लगी और देखते-देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला वीरवती (60) की दम घुटने से मौत हो गई। राहत-बचाव कार्य कर रहे तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगा एसी 24 घंटे से अधिक समय से लगातार चल रहा था। Dehradun:पैनेसिया अस्पताल में आग; स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश इसी में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठना शुरू हुआ। इससे पहले कि अस्पताल के कर्मचारी कुछ समझ पाते एसी के नीचे लगे पर्दे ने आग पकड़ ली। इसके बाद चिंगारी पास में रखे बेड तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hospital Fire: एसी की चिंगारी से पर्दे में लगी आग, धुएं और लपटों के बीच से निकाले मरीज, एक की मौत, तस्वीरें #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Fire #PanaceaHospital #FireInHospital #Ici1 #CitySpecial #SubahSamachar