दर्दनाक: ट्यूशन से लौट रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कानों में लगा था हेडफोन, नहीं सुन पाया आवाज

हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चलने की लापरवाही में 17 साल के छात्र अभिनव कुमार ने छीन ली।नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर कलां में रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से देवप्रयाग निवासी अभिनव कुमार (17) पुत्र ताराचंद वर्तमान में अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी, अजबपुर कलां में रहता था। मंगलवार शाम वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। घर पहुंचने के लिए उसने रेलवे ट्रैक का रास्ता चुना और ट्रैक पर पैदल चलते हुए मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था औरहेडफोन लगाए हुए थे। इसी दौरान पीछे से एक ट्रेन आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर चेतावनी देने का प्रयास किया, लेकिन कानों में हेडफोन लगे होने के कारण किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। इंस्टाग्राम पर की दोस्ती:मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती का किया यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दर्दनाक: ट्यूशन से लौट रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कानों में लगा था हेडफोन, नहीं सुन पाया आवाज #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #StudentHitByTrain #RailwayTrack #Headphones #SubahSamachar