Gurugram News: बरसाती नाले के निर्माण में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ी

सड़कें धूल और मिट्टी से मानेसर, खोह, कासन में लोग परेशानसंवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। नगर निगम मानेसर द्वारा मानेसर रोड से खोह गांव और कासन तक बरसाती नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन काम की धीमी गति के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह निर्माण कार्य पिछले लगभग एक साल से चल रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। नालों की खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी कई जगहों पर सड़क किनारे ही जमा कर दी गई है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि मिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण दिनभर सड़क पर धूल उड़ती रहती है, जिससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, क्षेत्र की कई अंदरूनी गलियों की हालत भी अभी तक खराब बनी हुई है, जिससे बरसात के समय जलभराव और अधिक बढ़ने की आशंका है। -----------------------लोग बोले-काम धीमी गति ने बढ़ाई परेशानीमानेसर रोड से खोह गांव और कासन तक बरसाती नालों का निर्माण कार्य बीते एक साल से किया जा रहा है, लेकिन कार्य की गति धीमी होने के कारण अब तक यह पूरा नहीं सका है। -सोनू कुमार, निवासी मानेसरकाम की धीमी गति धीमी होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के पास बनी कई गलियों में गंदा पानी और कीचड़ जमा है। निगम की तरफ से काम में भारी लापरवाही बरती जा रही है। -राम निवास, स्थानीय निवासीमिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण दिनभर सड़क पर धूल उड़ती रहती है, जिससे न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। -राकेश कुमार, स्थानीय निवासीक्षेत्र के कई इलाकों में हालत बेहद खराब है, नालों का गंदा पानी अब भी सड़कों पर जमा है। निगम प्रशासन की तरफ से इलाके में भारी लापरवाही बरती जा रही है। -बलवान, स्थानीय निवासी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: बरसाती नाले के निर्माण में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ी #DelaysInTheConstructionOfTheStormwaterDrainHaveIncreasedTheDifficultiesFacedByThePeople. #SubahSamachar