Road Rage Delhi: शराब के नशे में धुत बीबीए छात्र ने कार से एक शख्स को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार
राजौरी गार्डन इलाके में शुक्रवार तड़के शराब के नशे में धुत एक बीबीए के छात्र ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक शख्स को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की उम्र 40 साल है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार नंबर के जरिए बाद में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 19 साल के शालीमार बाग निवासी दक्ष मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि राजौरी गार्डन थाना पुलिस को 3.40 बजे रिंग रोड पर वृंदावन स्टोन शॉप मार्बल मार्केट के सामने सड़क दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को करीब 40 साल का व्यक्ति बीच सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने घायल को तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने वहां से होंडा सिटी कार को कब्जे में लिया।पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की और बाद में उसे शालीमार बाग से उसे गिरफ्तार कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 03:19 IST
Road Rage Delhi: शराब के नशे में धुत बीबीए छात्र ने कार से एक शख्स को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #RoadRage #Death #SubahSamachar
