ग्रेजुएट्स के लिए मौका: दिल्ली हाईकोर्ट में एसपीए और पीए की 150 नौकरियां; क्या है परीक्षा पैटर्न? जानें सबकुछ
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA) और प्राइवेट असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें 117 पद सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट और 33 पद प्राइवेट असिस्टेंट के हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्या है श्रेणीवारपदों काविवरण पद श्रेणीवार रिक्तियां कुल पद वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) सामान्य-43, ईडब्ल्यूएस-14, ओबीसी-एनसीएल-32, एससी-16, एसटी-12 117 निजी सहायक (PA) ईडब्ल्यूएस-7, ओबीसी-एनसीएल-16, एससी-5, एसटी-12 33 कुल - 150 पात्रता की शर्तें नेपाल के उम्मीदवारों के पास भारत सरकार की ओर से जारी पात्रता प्रमाण पत्र होना जरूरी है। जो उम्मीदवार पहले से सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें अपने विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी। चयन होने पर सरकारी कर्मचारी को दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार के समय एनओसी देनी होगी। आवेदन के लिए क्या है योग्यता सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। कंप्यूटर का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। प्राइवेट असिस्टेंट (PA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। कितनी होनी चाहिए आयु दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती 2026 में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल वर्ग को 3 वर्ष, सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष और ओबीसी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 13 वर्ष की छूट मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 13:10 IST
ग्रेजुएट्स के लिए मौका: दिल्ली हाईकोर्ट में एसपीए और पीए की 150 नौकरियां; क्या है परीक्षा पैटर्न? जानें सबकुछ #GovernmentJobs #CityStates #Delhi #National #SubahSamachar
