थप्पड़कांड पर सियासत: केजरीवाल समेत 'आप' नेताओं ने भाजपा को घेरा, प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए।रविवार को सड़क की जांच के दौरान उस समय विवाद बढ़ गया, जब आप विधायक के साथ पहुंचे वीडियोग्राफर ने वीडियो बनाना शुरू किया।आरोप है कि इसी दौरान मंत्री ने युवक को थप्पड़ मार दिया।मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवावार देर शाम प्रदर्शन किया। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक जनरैल सिंह और विधायक कुलदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीसीपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सड़क पर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 05:07 IST
थप्पड़कांड पर सियासत: केजरीवाल समेत 'आप' नेताओं ने भाजपा को घेरा, प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग #CityStates #DelhiNcr #JarnailSingh #ParveshSahibSinghVerma #DelhiSlappingIncident #SubahSamachar
