Kamal Death Case: जनकपुरी केस में UP से दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी बोला- ठेकेदार को दी हादसे जानकारी; फिर सो गया

जनकपुरी कमल मौत केस में पश्चिम जिला पुलिस ने मौके पर मौजूद रहने वाले मजदूर/गार्ड योगेश को यूपी के एटा से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम उसे दिल्ली ला रही है।आरोपी का कहना है कि उसने ठेकेदार को फोन कर हादसे की जानकारी दे दी थी। इसके बाद वह सो गया था। पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी योगेश एटा भाग गया था। शुरू से ही उसकी लोकेशन एटा में आ रही थी । दिल्ली पुलिस की टीमें शनिवार देर शाम एटा के लिए निकल गई थी और उसे तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी । दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए राजेश प्रजापति को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस अधिकारी को कहना है कि राजेश प्रजापति को रिमाइंड पर लिया जाएगा। उसे आज कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kamal Death Case: जनकपुरी केस में UP से दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी बोला- ठेकेदार को दी हादसे जानकारी; फिर सो गया #CityStates #Delhi #KamalDeathCase #SubahSamachar