दिल्ली: जेएनयू के प्रोफेसर और सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज
दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। यह एफआईआर 11 अक्तूबर 2026 को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के विवरण में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसरअंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल है। इस मामले में जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 09:59 IST
दिल्ली: जेएनयू के प्रोफेसर और सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज #CityStates #DelhiNcr #DelhiNewsToday #DelhiNewsTodayInHindi #JnuDelhi #SubahSamachar
