Sahil Dhaneshra Post-Mortem Report: दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे का सच जानते हैं क्या?
दिल्ली में द्वारका की सड़कों पर खून बिखरे थे..वो खून एक मां के अरमानों के था, वो खून एक मां के सपनों के थावो खून एक मां के सहारे का था। एक हादसे ने एक मां के उन तमाम सपनों की आहुति दे दी जिसने उसे 23 साल तक सींचा था, एक रईसजादे की रफ्तार और सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने 23 साल के साहिल धनेश्रा की जान ले ली। ये रोजाना होने वाले हादसों जैसा हैसड़क पर होते हादसे हर दिन किसी के घर का चिराग, किसी के घर का सहारा छीन लेते हैं। साहिल अपने जन्मदिन से महज कुछ दिन पहले इस हादसे का शिकार हो गया. जिस घर में जन्मदिन के जश्न की तैयारी होनी थी, वहां मां की चीखें हैं, कभी ना भूलने वाला दर्द है। तमन्ना है कि उस रईसजादे को ऐसी सजा मिले जो किसी को ना मिली हो। जिसे स्कॉर्पियो ने साहिल की जान ली उसे एक 17 साल का लड़का चला रहा था, भारत के कानून के मुताबिक ये उम्र गाड़ी के स्टेयरिंग पर हाथ रखने की भी नहीं होती लेकिन वो 17 साल का रईसजादा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर रील और रफ्तार का खेल खेल रहा था. स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही साहिल की बाइक को उड़ाया और फिर एक खड़ी कार से जा भिड़ी. जानिए पूरी कहानी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 08:22 IST
Sahil Dhaneshra Post-Mortem Report: दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे का सच जानते हैं क्या? #IndiaNews #National #JusticeForSahil #DelhiSuvCrash #DwarkaRoadAccident #SahilDhaneshraAccident #ScorpioReelStuntCrash #SahilDhaneshra #DwarkaAccident #DelhiAccidentNews #SubahSamachar
