Delhi NCR News: दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस तय समय पर चलेगी

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली जंक्शन से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12481 के नियमित संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 11 फरवरी को अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेगी।रेलवे के अनुसार, दिल्ली मंडल में स्थित ब्रिज संख्या 208 पर आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग के लिए प्रस्तावित पावर और ट्रैफिक ब्लॉक को स्थगित कर दिया गया है। इसी कारण पहले इस ट्रेन के संचालन को रेगुलेट किए जाने की संभावना थी, लेकिन ब्लॉक स्थगित होने से अब ट्रेन को सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलाने का निर्णय लिया है। नियमित संचालन बहाल होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी और उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस तय समय पर चलेगी #Delhi-SriganganagarExpressWillRunOnTime #SubahSamachar