Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप आज से

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन स्थित शिवाजी कॉलेज में आज से दिल्ली स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप 2025-26 का आगाज होगा। इसमें 11 जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। दिल्ली वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए) के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में 11 महिला और 13 पुरुष टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी। खिलाड़ियों को मैच से कम से कम 30 मिनट पहले मैदान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन समिति के अनुसार, मैचों के दौरान जरूरत पड़ने पर टीमों को एक ही दिन अगले राउंड के मुकाबले भी खेलने पड़ सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए टीमों को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए कहा गया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप आज से #DelhiStateVolleyballChampionshipBeginsToday #SubahSamachar