दिल्ली ट्रिपल मर्डर: रकम दोगुने का झांसा, फिर लड्डू में ये जहर देता था तांत्रिक कमरुद्दीन; चंद मिनटों में माैत
दिल्ली के पीरगढ़ी के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम फिरोजाबाद आई। पुलिस टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड, अजमेरी गेट स्थित उसके आवास पर पहुंची, जहां करीब एक घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले ही आरोपी के पांच बेटे, जो इस घर में रहते हैं। वह मौके से फरार हो गए। आरोपी कमरुद्दीन को लेकर फिरोजाबाद और दिल्ली पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले खुलासे आए हैं। अजमेरी गेट स्थित उसके आवास पर तलाशी के दौरान दिल्ली पुलिस को जो सुराग मिले, उनसे साफ हो गया कि कमरुद्दीन सिर्फ तंत्र-मंत्र का ढोंग ही नहीं करता था, बल्कि वह ठगी और हत्या का एक शातिर अपराधी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कमरुद्दीन लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर फंसाता था। वह शुरुआत में लोगों को विश्वास दिलाने के लिए छोटी रकम लेता था। उदाहरण के तौर पर यदि कोई उसे एक हजार रुपये देता, तो वह अपनी कलाबाजी से गद्दे के नीचे हाथ डालकर उसे दो हजार रुपये बनाकर वापस कर देता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 15:39 IST
दिल्ली ट्रिपल मर्डर: रकम दोगुने का झांसा, फिर लड्डू में ये जहर देता था तांत्रिक कमरुद्दीन; चंद मिनटों में माैत #CityStates #Firozabad #DelhiTripleMurder #UpPolice #Tantrik #SubahSamachar
