Delhi University: डीयू में एक महीने तक सार्वजनिक सभाओं और प्रदर्शनों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किया आदेश
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने मंगलवार को परिसर में एक महीने के लिए सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों, प्रदर्शनों और किसी भी प्रकार के विरोध कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला ट्रैफिक बाधित होने, सुरक्षा पर खतरे और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। 17 फरवरी की तारीख वाले आदेश में डीयू के प्रॉक्टर कार्यालय ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि 'अनियंत्रित सार्वजनिक सभाएं' बढ़ सकती हैं और इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिविल लाइंस के सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा पहले ही एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें सार्वजनिक सभाओं, मशाल या इसी तरह की सामग्री लेकर चलने, नारेबाजी और ऐसे भाषणों पर रोक की बात कही गई थी, जो सार्वजनिक शांति या यातायात को प्रभावित कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 13:50 IST
Delhi University: डीयू में एक महीने तक सार्वजनिक सभाओं और प्रदर्शनों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किया आदेश #Education #National #DelhiUniversity #Du #Protest #SubahSamachar
