दिल्ली में सर्दी की विदाई के संकेत!: दिन के साथ रात भी होने लगी गर्म, इस तारीख को पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक
दिल्ली में बारिश नहीं होने और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह है कि फिलहाल दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अब सर्दी की वापसी के संकेत माने जा रहे हैं। वहीं, आने वाली 13 और 16 फरवरी पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं देखने को मिलेगा। यह सर्दी की वापसी के संकेत हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले सात दिनों का मौसम सामान्य से गर्म और धुंध भरा रहने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 19:05 IST
दिल्ली में सर्दी की विदाई के संकेत!: दिन के साथ रात भी होने लगी गर्म, इस तारीख को पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक #CityStates #Delhi #WeatherUpdate #WeatherForecast #SubahSamachar
