Himachal News: दिल्ली के युवक की धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंद्र पाल सिंह गहलोत निवासी रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई है। सुरिंद्र को अचेत अवस्था में जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अपने मित्र के साथ होटल में रुका था और शराब का सेवन किया था। सुबह कमरे से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल स्टाफ ने इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने किसी प्रकार की आशंका अथवा संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस की ओर से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: दिल्ली के युवक की धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत #CityStates #Crime #Dharamshala #DelhiYouthDiesUnderSuspiciousCircumstancesInDharamshala #SubahSamachar