साइबर सुरक्षा पर मंथन: 20 से अधिक स्कूलों ने लिया हिस्सा
डिजिटल सुरक्षा, नैतिकता और जिम्मेदार नागरिकता पर हुई चर्चाग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मंथन स्कूल में दो दिवसीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) 2026 का आयोजन किया गया। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की आईएसईए परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 20 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन को सी-डैक और सीईआरटी-इन का सहयोग मिला। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर सौम्य सेठ और उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर अपराध सलाहकार डॉ. रक्षित टंडन उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल आदतों और शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। एमयूएन के तहत विद्यार्थियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा, मानवाधिकार परिषद और अंतरराष्ट्रीय प्रेस की कार्यवाही में भाग लेकर साइबर सुरक्षा, डिजिटल अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विचार रखे। समापन समारोह में सी-डैक के परियोजना प्रबंधक सुमित श्रीवास्तव और भारत सरकार के वैज्ञानिक मनोज चंद्र उंडी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 16:53 IST
साइबर सुरक्षा पर मंथन: 20 से अधिक स्कूलों ने लिया हिस्सा #DeliberationsOnCybersecurity #SubahSamachar
