चंडीगढ़ पुलिस कमाल है: पांच दिन में भी न पीड़ित का बयान लिया, न एफआईआर की; थार हादसे में दिखी हद लापरवाही
चंडीगढ़ में पांच दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय नसीम खान अस्पताल में भर्ती है। उसके हाथ का ऑपरेशन कर प्लेट डाली जा चुकी है लेकिन पुलिस अब तक उसका बयान लेने तक नहीं पहुंची और न एफआईआर दर्ज की। परिवार का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही है। दूसरी पार्टी के इलाज का खर्च उठाने की बात कहकर मामला खत्म करने के लिए कहे जाने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अमर उजाला के पास मौजूद है। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी थार चालक को पकड़ा जरूर, लेकिन बाद में छोड़ दिया। थार भी जब्त नहीं की। अब पांच दिन बाद पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 04:33 IST
चंडीगढ़ पुलिस कमाल है: पांच दिन में भी न पीड़ित का बयान लिया, न एफआईआर की; थार हादसे में दिखी हद लापरवाही #CityStates #Chandigarh-punjab #AccidentInChandigarh #ChandigarhPolice #SubahSamachar
