Meerut News: रैगिंग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के कार्यालय मंत्री चिरायू शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की बैनेट यूनिवर्सिटी में जूनियर छात्रा की रैगिग की वीडियो वायरल होने के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिले के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने कहा कॉलेज प्रशासन को सचेत होना चाहिए किसी भी छात्र के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। प्रदेश मंत्री गौरव गौड़ ने कहा कि दोषियों को विरोध में विवि प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने सात शिक्षकों की कमेटी गठित कर सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: रैगिंग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग #DemandForAnImpartialInquiryIntoRaggingCase #SubahSamachar