Una News: अंडरपास पर फ्लाईओवर बनाने की मांग
नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल के ग्रामीणों ने रूपनगर से नंगल तक बने सभी अंडर पासों पर फ्लाईओवर बनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में वीरवार को ग्रामीणों ने कुल हिंद किसान सभा के नेतृत्व में एसडीएम नंगल सचिन पाठक के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मांग पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रूपनगर से नंगल तक सभी अंडर पास पर फ्लाई ओवर बनाकर लोगों को आ रही विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर कश्मीर सिंह, गुरनाम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में है। इसके समाधान के लिए केंद्रीय रेल मंत्री और पंजाब सरकार के संपर्क में हैं। जल्द समस्या का हल किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 23:51 IST
Una News: अंडरपास पर फ्लाईओवर बनाने की मांग #DemandForConstructingAFlyoverOverTheUnderpass #SubahSamachar
