Shahjahanpur News: हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

कांट। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बरेली मोड़ से कांट टाउन एरिया सीमा तक निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की गई है। उन्होंने इस संबंध में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। विधायक ने रात में होने वाली दुर्घटनाओं और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए यह आवश्यकता जताई है।विधायक ने अपने पत्र में बताया कि इस फोरलेन पर कई कॉलोनियां, औद्योगिक क्षेत्र, खाद फैक्टरी, मेडिकल कॉलेज और कई शिक्षण संस्थान स्थित हैं। मार्ग पर हर एक से दो किलोमीटर पर गांवों को जाने वाले कट भी हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सावन माह में लाखों कांवड़ यात्री इसी मार्ग से गुजरते हैं। भविष्य में गंगा एक्सप्रेस-वे का उतार-चढ़ाव भी इसी विधानसभा क्षेत्र से होगा, जिससे मार्ग पर यातायात और बढ़ेगा। रात्रि में पर्याप्त रोशनी न होने से यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग #DemandForInstallingStreetlightsOnTheHighway #SubahSamachar