Mandi News: चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग

हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक में की चर्चासंवाद न्यूज एजेंसीगोहर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर संघ मंडी इकाई की बैठक बुधवार को स्यांज में जिला प्रधान बली राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से लंबित चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने, महंगाई भत्ते की देय किस्तें जारी करने सहित 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संशोधन का भुगतान करने की मांग उठाई। बैठक में जिला महासचिव जयराम नायक ने जिला और प्रदेश स्तर पर संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। पेंशनरों ने सरकार से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान करने का आग्रह किया। साथ ही लंबित वित्तीय देयों के निपटारे की मांग भी रखी। इस दौरान सरकार की ओर से संशोधित ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की बकाया राशि का भुगतान अगले माह तक करने की घोषणा का स्वागत किया गया। संघ को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए खंड इकाइयों से नियमित सदस्यता अभियान चलाने, सदस्यों का अद्यतन रिकॉर्ड रखने तथा इसकी जानकारी जिला इकाई को नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संघ के संस्थापक सदस्य महाल चंद चौहान तथा अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह, बल्ह खंड प्रधान मंगत चौधरी, जोगिंद्रनगर प्रधान नेक राम शास्त्री, जिला वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मोहिंद्र गुप्ता, द्रंग कार्यकारी प्रधान बेसर राम, सराज के प्रधान कीरतन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग #DemandForPromptPaymentOfMedicalBills #SubahSamachar