Gurugram News: पैसेंजर ट्रेनों के समय पर संचालन और एक्सप्रेस ट्रेन के इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग

फोटो- - रेलवे स्टेशन मास्टर को दैनिक यात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के समय पर संचालन और इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग दैनिक यात्रियों ने की है। दैनिक यात्री संघ ने बुधवार की सुबह इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अमित मीणा को ज्ञापन सौंपा। दैनिक यात्री संघ का कहना है कि इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों 54417, 74003 व 14728 के रोजाना देरी से संचालित होने के कारण दैनिक यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। नौकरी करके घर वापस जाने वाले यात्री करीब डेढ़ से दो घंटे रोजाना देरी से पहुंचते हैं। स्टेशन मास्टर को दिए गए ज्ञापन में दैनिक यात्री संघ ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों 54417, 74003 व 14728 का तय समय पर संचालन किया जाना चाहिए। उक्त ट्रेनें रोजाना देरी संचालित होती हैं। ट्रेनों के देरी से संचालित होने का सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों व कामकाजी महिलाओं पर पड़ता है। ट्रेनों के कारण देरी से घर पहुंचने के वजह से जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं, महिला यात्रियाें को देर रात काे घर लौटने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। दैनिक यात्री संघ ने मांग की है कि सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन-14085/86 का इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाना चाहिए। इसके अलावा रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की भी मांग की गई है। इन ट्रेनों का यहां ठहराव होने से दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। दैनिक यात्री संघ ने कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के समय को ध्यान में रखते हुए सुबह 7.45 बजे से 8.30 बजे रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली के लिए अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने की भी मांग की है। इसके अलावा इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों तक बात पहुंचाई है। यह ज्ञापन उत्तर रेलवे दिल्ली के महाप्रबंधक, मंडल रेलवे प्रबंधक, गुरुग्राम व पटौदी विधायक के नाम सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीन कुमार, अशोक यादव, कर्मबीर, राजकरण सहित काफी संख्या में दैनिक यात्री शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: पैसेंजर ट्रेनों के समय पर संचालन और एक्सप्रेस ट्रेन के इंच्छापुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग #DemandForThePunctualOperationOfPassengerTrainsAndAHaltForTheExpressTrainAtInchhapuriRailwayStation. #SubahSamachar