Mandi News: लदरौर-एम्स बस को चोलथरा से चलाने की उठाई मांग
सरकाघाट (मंडी)। लदरौर से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू की गई सीधी बस सेवा को सरकाघाट उपमंडल के चोलथरा से जोड़ने की मांग उठने लगी है। इस मांग के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद ने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी से आग्रह किया कि चोलथरा क्षेत्र से अधिकांश लोग स्वास्थ्य जांच सुविधा लेने एम्स पहुंचते हैं, लेकिन सीधी बस सुविधा न मिलने से उन्हें बसों की अदला बदली करनी पड़ती है। कई बार टैक्सी का भी सजारा लेकर एम्स पहुंचना पड़ता है। ऐसे में यदि लदरौर से एम्स के लिए चलने वाली सीधी बस सेवा को चोलथरा क्षेत्र से होकर सुबह 6 बजे से चलाया जाता है तो स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस मांग को लेकर उन्होंने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, भोरंज विधायक सुरेश कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर व और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से भी मांग उठाई है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:02 IST
Mandi News: लदरौर-एम्स बस को चोलथरा से चलाने की उठाई मांग #DemandRaisedToOperateTheLadraur-AIIMSBusFromCholthra. #SubahSamachar
