Noida News: जमीन बेचने के 14 साल बाद मांगे 12 लाख
रुपये नहीं देने पर परिवार को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकीसंवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में जमीन बेचने के 14 साल बाद बुजुर्ग से 12 लाख रुपये मांगने का मामले सामने आया है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर जमीन खरीदने वालों ने बुजुर्ग और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों पर बुजुर्ग की पत्नी से अभद्रता और छेड़छाड़ का भी आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।सेक्टर-22 निवासी श्रीनिवास शर्मा (67) के मुताबिक, उन्होंने 15 नवंबर 2011 को गढ़ी चौखंडी गांव में जमीन खरीदी थी, जिसे 30 मार्च 2012 को बेच दी थी। आरोप है कि 11 अगस्त 2014 को एफएनजी रोड परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया। इसके बाद जमीन खरीदने वालों ने प्राधिकरण से मुआवजे और जमीन के बदले भूखंड की मांग की। श्रीनिवास का आरोप है कि इसके बाद जमीन खरीदने वालों ने उनसे भी 12 लाख रुपये मांगे। इन्कार करने पर उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि दो मार्च को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और पत्नी से अभद्रता की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 19:02 IST
Noida News: जमीन बेचने के 14 साल बाद मांगे 12 लाख #Demanded12Lakhs14YearsAfterSellingTheLand #SubahSamachar
