Aligarh News: अब नहीं आ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम हुआ निरस्त
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ दौरे पर आ रहे थे। उनके दौरे का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। अब उनका दौरा नहीं होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को आज अलीगढ़ के दौरे पर आना था। उन्हें लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेनी थी। डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने सूचित किया कि अपरिहार्य कारणों के कारण अलीगढ़ दौरा निरस्त हो गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 10:59 IST
Aligarh News: अब नहीं आ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम हुआ निरस्त #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #DeputyCmKeshavPrasadMaurya #AligarhVisitCancelled #AligarhNews #KeshavPrasadMaurya #SubahSamachar
