आरोप: BHU ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी एमएस ने युवक को डैम में फेंका, पुलिस ने दुर्घटना बताकर किया रफा-दफा; FIR

UP News:बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी एमएस और एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर राजेश मीना और एक अज्ञात के खिलाफ शनिवार रोहनिया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत के आदेश पर दर्ज मामले में आरोप है कि प्रोफेसर ने सात साल पहले 30 जुलाई 2019 को जितेंद्र यादव की हत्या की थी। उसे डैम में फेंक दिया था। इससे मौत हो गई थी। जितेंद्र का शव मिर्जापुर के अहरौरा डैम में मिला था। जितेंद्र चितईपुर के हाईवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बतौर सहायक काम करता था। इसी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में प्रोफेसर राजेश एनेस्थीसिया देने जाते थे। तब भी राजेश व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की और इसे दुर्घटना बताकर एफआर लगा दी थी। इसके बाद मृतक के भाई ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए सीजेएम कोर्ट से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 00:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आरोप: BHU ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी एमएस ने युवक को डैम में फेंका, पुलिस ने दुर्घटना बताकर किया रफा-दफा; FIR #CityStates #Varanasi #RohaniaPoliceStationVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar