Chamoli News: राम वनवास, भरत मिलाप का वर्णन किया

फोटोदेवाल। शिव मंदिर देवाल में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन व्यास दयाकृष्ण मिश्र ने राम वनवास, भरत-मिलाप जैसे प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग व मर्यादा का है। भरत व राम के प्रेम के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा के बीच-बीच में भजनों और कीर्तनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। पूरा पंडाल श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कथा के बाद आरती की गई और व प्रसाद वितरण हुआ। त्रिलोक बिष्ट, हिमांती देवी, नरेंद्र बिष्ट, कुंदन सिंह, कविता मिश्रा, नंदी कुनियाल, गणेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, हरीश मिश्रा, दीप चंद्र आदि ने कथा का श्रवण किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: राम वनवास, भरत मिलाप का वर्णन किया #DescribedRam'sExileAndTheReunionWithBharat. #SubahSamachar