Meerut News: डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने सीजीएचएस को 62 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड और सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने 62 रन से जीत प्राप्त की। डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसमें आशुतोष ने 34, विकास ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन, योगेंद्र और विकास कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीजीएचएस फ्रंटलाइन वॉरियर की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जय ने 20, अभिषेक ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विकास ने दो, युवी ने तीन, विपुल ने दो और दिशांक ने दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:31 IST
Meerut News: डेस्ट्रक्टर यूनाइटेड ने सीजीएचएस को 62 रन से हराया #DestructorUnitedDefeatedCGHSBy62Runs. #SubahSamachar
