Mandi News: नए मंदिर में विराजमान हुए देव गरलोग गहरी
पधर (मंडी)। पांच साल से चल रहे मंदिर निर्माण के संपन्न होते ही देव गरलोग गहरी काष्ठकुणी शैली के भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। तीन दिन तक चले मंदिर के धार्मिक समारोह के दौरान दर्जनों देवी-देवताओं की अप्रत्यक्ष उपस्थिति में देव गरलोग गहरी ने मंदिर में प्रस्थान किया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर के अलावा वर्तमान विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी धार्मिक समारोह में उपस्थित हुए। द्रंग सिरा, उतरशाल, शिवाबदार, स्नोर क्षेत्र से देव कमेटियां मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं। देव कमेटी के प्रधान राम चंद, सचिव अच्छर सिंह ठाकुर, पंचायत उप प्रधान जय सिंह राणा ने बताया कि मंदिर का निर्माण पिछले पांच सालों से चला हुआ था। मंदिर निर्माण पूरा होने पर देव गरलोग गहरी काष्ठकुणी शैली से नए मंदिर में विराजमान हो गए हैं। मंदिर और सराय के निर्माण में लगभग एक करोड़ की राशि खर्च हुई। रविवार को तीन दिन तक चला धार्मिक समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:31 IST
Mandi News: नए मंदिर में विराजमान हुए देव गरलोग गहरी #DevGarlogGahriWasSeatedInTheNewTemple #SubahSamachar
