Jammu News: सैनिक कॉलोनी में 66.52 लाख से तालाब का होगा जीर्णोद्धार

- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वार्ड-70 में शुरू हुआ काम- सफाई, गाद निकासी से लेकर सौर रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम होंगेसंवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। सैनिक कॉलोनी के सेक्टर-एफ में रेलवे क्रॉसिंग के पास बदहाल तालाब के अब दिन बहुरेंगे। नगर निगम ने वार्ड-70 में 66.52 लाख रुपये से तालाब के जीर्णोद्धार परियोजना का शुभारंभ किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शुरू हुए कार्य का नींव पत्थर जम्मू दक्षिण के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने रखा। तालाब में जमा खरपतवार, गाद, कीचड़ और ठोस कचरे के कारण इसकी जलधारण क्षमता प्रभावित हो रही थी। जीर्णोद्धार के तहत तालाब की सफाई और डी-सिल्टिंग, मिट्टी का कार्य एवं पुनः आकार देना, पानी की निकासी व प्रबंधन, तटबंधों को पीसीसी दीवारों और स्टोन पिचिंग से मजबूत करना शामिल है।इसके अलावा आरसीसी फिल्ट्रेशन चैंबर, जीआई चेन-लिंक फेंसिंग, सतह का फिनिशिंग कार्य और सौर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इससे तालाब की सुरक्षा के साथ अतिक्रमण पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि जीर्णोद्धार के बाद यह स्थल क्षेत्र के लिए टिकाऊ सार्वजनिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों ने परियोजना का स्वागत करते हुए तालाब की स्वच्छता और रखरखाव में सहयोग का भरोसा दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Development news



Jammu News: सैनिक कॉलोनी में 66.52 लाख से तालाब का होगा जीर्णोद्धार #DevelopmentNews #SubahSamachar