समय पर पूरे होंगे विकास कार्य : जीत सिंह
चंबा। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना विशेष प्राथमिकता रहेगी। साथ ही सभी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करवाया जाएगा। यह बात लोक निर्माण विभाग सर्किल डलहौजी में अधीक्षण अभियंता का पदभार संभालने के बाद जीत सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में प्रदेश सरकार के जितने भी लोक निर्माण विभाग से संबंधित विकास कार्य चल रहे हैं, उन सभी कार्यों को गुणात्मक और तय समय पर पूरा करवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पिछले साल मणिमहेश यात्रा में भारी आपदा के कारण भरमौर एनएच तबाह हो गया था। इसको उन्होंने मात्र 10 दिनों में यातायात के लिए बहाल करवा दिया। उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले साल उन्हें स्टेट अवार्ड से भी नवाजा है। उनके जिले में बतौर अधीक्षण अभियंता सेवाएं देने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 16:01 IST
समय पर पूरे होंगे विकास कार्य : जीत सिंह #DevelopmentWorkWillBeCompletedOnTime:JeetSingh #SubahSamachar
