Baghpat News: देवीलाल ने 116 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

-दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कराई गई मैराथन दौड़ फोटाे-चार संवाद न्यूज एजेंसी बागपत। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई मैराथन दौड़ में काठा गांव के देवीलाल ने 116 किमी दौड़कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर परिजनों, लोगों ने खुशी जताई। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 24 जनवरी को 12 घंटे की नेशनल अल्ट्रा मैराथन दौड़ कराई गई। वहां काठा गांव के देवीलाल चौधरी ने हिस्सा लिया और 12 घंटे में 116 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वह मेरठ के डाक विभाग में तैनात हैं। उनके पदक जीतने पर गांव के लोगों व परिजनों ने खुशी जताई। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि मार्च में दिल्ली में हाेने वाली 24 घंटे की दौड़ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 29, 2026, 16:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: देवीलाल ने 116 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया #DeviLalSecuredSecondPlaceInThe116-kilometerMarathonRace. #SubahSamachar