Kullu News: बाबा बालकनाथ मंदिर में जुटे श्रद्धालु
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के अंतर्गत आने वाले श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में बुधवार को श्रद्धालु काफी संख्या में जुटे। यहां चैत्र मास के अवसर पर भंडारा लगाया गया। मंदिर में माथा टेककर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने इसके आयोजन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सत्संग एवं भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बाबा बालकनाथ मंदिर के प्रधान रामपाल कारदार कमलजीत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महेंद्र शर्मा, सुशील गुप्ता, अनमोल कुमार, अशोक कुमार, प्रियंका, अंबिका माता दुआला के कारदार तरसेम गुप्ता मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 17:22 IST
Kullu News: बाबा बालकनाथ मंदिर में जुटे श्रद्धालु #DevoteesGatheredAtBabaBalaknathTemple #SubahSamachar
