Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा के दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि

कुरुक्षेत्र। झांसा रोड स्थित श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन किए और माता भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दाैरान मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सभी ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां कूष्मांडा के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।इस दाैरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माता की महिमा का गुणगान किया। विभिन्न श्रद्धालुओं की ओर से अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मां कूष्मांडा के स्वरूप और महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां कूष्मांडा ब्रह्मांड की आदिशक्ति और सृष्टि की सृजिता हैं। मां का गंगाजल से अभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई। पुजारिन शिमला देवी ने मंगला आरती की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विकास मित्तल शामिल हुए। इसके बाद दिनभर भंडारों का आयोजन चलता रहा। भजन संध्या में पिपली के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया, जिसमें डॉ. पवन बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिमला देवी ने बताया कि यह शक्तिपीठ देश का एक विशिष्ट पावन स्थल है, जहां महाआरती की परंपरा नारी शक्ति द्वारा निभाई जाती है। महाआरती में शंख, मोरपंख, गुलाब इत्र, चंवर और ध्वज का विधिवत प्रयोग किया जाता है। रात्रि में मां के जयकारों के साथ शयन आरती का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. एमके मौद्गिल, देवेंद्र गर्ग, सुनील वर्मा, संजीव वर्मा, हाकम चौधरी, सुनील जांगड़ा, रामपाल लाठर मौजूद रहे। संवाद कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 03:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा के दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि #DevoteesPrayedForHappinessAndProsperityAfterSeeingMaaKushmanda. #SubahSamachar