Panipat News: आर्य समाज में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सेक्टर-12 स्थित आर्य समाज में शनिवार को महायज्ञ और भजनोपदेश कार्यक्रम हुआ। महायज्ञ में आहुति डालकर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और महायज्ञ के बाद भगवान शनि के भजनों पर श्रद्धालु ने सामूहिक नृत्य किया।आर्य समाज प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने बताया कि दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को सुबह 10 बजे महायज्ञ हुआ। लोगों ने महायज्ञ में आहुति डालकर समाज, परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। महायज्ञ के बाद भजन उपदेशक कुलदीप बिजनौर मंडली ने भगवान शनि के भजनों का गुणगान किया जिन पर सभी ने सामूहिक नृत्य किया। मंडली ने भजनों के माध्यम से लोगों को बताया कि भगवान शनि न्याय के देवता है और अन्याय के खिलाफ हैं। भजन-कीर्तन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
Panipat News: आर्य समाज में भजनों पर झूमे श्रद्धालु #DevoteesSwayedToDevotionalSongsAtAryaSamaj #SubahSamachar
