भक्ति से शक्ति मिलती है, प्रभु को पाने का माध्यम है समर्पण : राघव ऋषि
-राम कथा के विश्राम दिवस पर सुनाया गया रामराज्याभिषेक का प्रसंगसंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। भक्ति ही मनुष्य को शक्ति प्रदान करती है। परमात्मा की शक्ति के बिना सब कुछ शून्य है। भक्त अपने समर्पण और भक्ति से प्रभु को प्राप्त कर सकता है। यह बातें दुर्गा चौक स्थित निजी लॉन में राम कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक राघव ऋषि ने कही।उन्होंने कहा कि शबरी की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम ने उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश दिया। भक्त को प्रभु से कुछ मांगने के बजाय उनकी कृपा पर विश्वास रखना चाहिए। बिना मांगे मिलने वाली प्रभु की कृपा का आनंद ही अलग होता है। कथा के दौरान भगवान राम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया गया। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया और भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के आगमन पर नगरवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:52 IST
भक्ति से शक्ति मिलती है, प्रभु को पाने का माध्यम है समर्पण : राघव ऋषि #DevotionGrantsStrength;SurrenderIsTheMeansToAttainTheLord:RaghavRishi #SubahSamachar
