देवास: जवारे विसर्जन के दौरान जुलूस में बैंड-बाजे बजते ही टूटीं मधुमक्खियां, अफरा-तफरी के बीच 15 लोग घायल

जिले के ग्राम राजोदा में नवरात्रि के जवारों के विसर्जन के दौरान निकाले जा रहे जुलूस में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 10 से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम राजोदा में जवारों के विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान बैंड-बाजे बज रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग खेतों की ओर दौड़ते नजर आए तो कुछ ने पेड़ों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना में करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। ये भी पढ़ें:गंगा-जमुनी तहजीब: सत्य सनातन यात्रा में साधु-संतों और कन्या भोज की जिम्मेदारी मुस्लिम नेता शरीफ पटेल को सौंपी ग्रामीणों के अनुसार जवारों के विसर्जन का जुलूस शांतिपूर्वक निकल रहा था, तभीअचानक हुए शोर के कारणमधुमक्खियों ने जुलूस पर हमला कर दिया। घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 10:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देवास: जवारे विसर्जन के दौरान जुलूस में बैंड-बाजे बजते ही टूटीं मधुमक्खियां, अफरा-तफरी के बीच 15 लोग घायल #CityStates #MadhyaPradesh #Dewas #RajodaVillage #BeeAttack #ImmersionOfJawaras #NavratriProcession #TerrorOfBees #DewasDistrictHospital #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar