Noida News: दो चोर गिरफ्तार, चोरी किए आभूषण व नकदी बरामद

दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली नहर पुल के समीप जांच के दौरान पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस, चोरी किए जेवरात एवं नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि प्यावली गांव नहर पर पुलिस शुक्रवार को जांच कर रही थी। जांच के दौरान गाजियाबाद के नाहल मसूरी गांव निवासी भूरे चांद व राशिद पैदल जा रहे थे। पास आते ही पुलिस ने रोक लिया। तलाशी से लेने पर उनके पास तमंचा कारतूस मिल गए। चांदी के जेवरात और 2600 रुपये नगदी भी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांच जुलाई को रसूलपुर गांव स्थित बंद मकान में घुसकर चोरी की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdsg



Noida News: दो चोर गिरफ्तार, चोरी किए आभूषण व नकदी बरामद #Fdsg #SubahSamachar