Noida News: टेस्ट ड्राइव के दौरान युवक ने दिखाई चालाकी, बाइक समेत फरार

- ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर बाइक खरीदने सोसाइटी पहुुंचा था शातिरनोएडा। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर युवक सोसाइटी पहुंचा और टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर भाग गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक द रोमानो सोसाइटी निवासी परेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने अपनी पुरानी बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर 22 मई की शाम एक युवक सोसाइटी पहुंचा और फोन से संपर्क किया। पीड़ित का कहना है कि वह घर पर नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने मित्र को बाइक दिखाने के लिए भेज दिया। रात करीब आठ बजे से नौ बजे के बीच मित्र ने उस युवक को बाइक दिखाई। आरोप है कि युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: टेस्ट ड्राइव के दौरान युवक ने दिखाई चालाकी, बाइक समेत फरार #Fgds #SubahSamachar