Noida News: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क में आवेदन के लिए बढ़ी तारीख

ग्रेटर नोएडा। तिलपता के पास कंटेनर डिपो के पीछे प्रस्तावित मल्टीमाॅडल लॉजिस्टिक पार्क के विकास के लिए आवेदन की अंतिम तारीख ग्रेनो प्राधिकरण ने बढ़ाई है। 1000 करोड़ रुपये न्यूनतम निवेश के लिए इच्छुक कंपनियां इस प्रोजेक्ट के लिए तीन जुलाई तक आवेदन कर पाएंगी। प्राधिकरण से दी गई सूचना के मुताबिक तीन जुलाई तक कंपनियों को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 28 मार्च को शुरू हुई ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया में शुक्रवार को पंजीकरण की अंतिम तारीख थी। इसे अब बढ़ाया गया है। पंजीकरण के बाद सात जुलाई तक फीस जमा करने, 10 जुलाई तक दस्तावेज जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है। ई-ऑक्शन के जरिए कंपनी को जमीन का आवंटन किया जाना है। करीब 174 एकड़ जमीन पर विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 800 करोड़ रुपये निवेश से अलग खर्च करना होगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fsdg



Noida News: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क में आवेदन के लिए बढ़ी तारीख #Fsdg #SubahSamachar