Noida News: यमुना सिटी के सेक्टर-28 में बनेगा 400/220 केवी का विद्युत उपकेंद्र

फोटो-यूपी कैबिनेट ने 653.53 करोड़ रुपये का बजट पास कर दी मंजूरी, यमुना प्राधिकरण ने बिजलीघर बनाने के लिए 4.9 हेक्टेयर जमीन दीमाई सिटी रिपोर्टरयमुना सिटी। यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर 28, 32, 33, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, सेमीकंडक्टर यूनिट समेत पूरे औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 400/220 केवी क्षमता का बिजली उपकेंद्र बनाया जाएगा। यमुना सिटी के सेक्टर-28 में स्थापित होने वाले इस उपकेंद्र को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से उपकेंद्र के लिए 653.53 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की कॉमर्शियल फ्लाइट 15 जून से शुरू होने को लेकर क्षेत्र में औद्योगिक और आवासीय विकास में तेजी आई है। उद्योगों के लिए विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती की भी तैयारी की जा रही है। यमुना सिटी में फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, सेमीकंडक्टर यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक मेन्यूफैक्चरिंग कलस्टर, डेटा सेंटर, हेंडीक्राफ्ट पार्क में बड़ी संख्या में उद्योगों की यूनिट लगने जा रही हैं। इसके लिए यूपी सरकार ने 400/220 केवी क्षमता का बिजलीघर बनाने की मंजूरी दे दी है। सोमवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस विद्युत उपकेंद्र पर मुहर लगा दी गई। इसके लिए 653.53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इसके लिए पहले ही 4.9 हेक्टेयर जमीन दे चुका है। कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद अब जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गैस इंसुलेटेड बनेगा सबस्टेशन : यह विद्युत उपकेंद्र 400/220 केवी क्षमता का गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) बनाया जाना है। परंपरागत सब स्टेशन के बजाए इसमें जमीन कम लगती है और खर्च भी कम आता है। सबस्टेशन में 400 केवी क्षमता के अलावा इसी में 220 केवी का सबस्टेशन भी होगा। इसके माध्यम से ट्रांसमिशन विभाग सीधे वितरण के लिए 33/11 केवीए की लाइन से उद्योगों को बिजली दे सकेंगे। इस उपकेंद्र को बुलंदशहर जहांगीरपुर में स्थित 660 केवी के उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होगी। आवासीय विद्युत समस्या का भी होगा निराकरण : यमुना सिटी के सेक्टर-28 में बनने वाला यह उपकेंद्र वैसे तो मुख्य रूप से उद्योगों को ही बिजली प्रदान करेगा। हालांकि, इस क्षेत्र के साथ इससे जुड़ने वाले आवासीय सेक्टरों को भी विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। इससे क्षेत्र में आवासीय सेक्टरों में बिजली की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: यमुना सिटी के सेक्टर-28 में बनेगा 400/220 केवी का विद्युत उपकेंद्र #Fgds #SubahSamachar