Noida News: चार पहिया और अंगूठियों की मांग ने बिगाड़ा रिश्ता, गर्भवती महिला पहुंची कोतवाली
एक और रितिक पर विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न का आरोप- इकोटेक-3 कोतवाली में विवाहिता ने पति समेत 5 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी- आरोप है कि दहेज में चार पहिया की गाड़ी और मौसी की दो अंगूठी मांगीमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली में गर्भवती विवाहिता ने पति समेत 5 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज में चार पहिया की गाड़ी और मौसी के लिए दो अंगूठी की मांग की जाने लगी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की हैवेदपुरा गांव की रहने वाली चंचल ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 23 अप्रैल 2025 को उसकी शादी हापुड़ सिंभावली के बड्ढा गांव निवासी रितिक के साथ हुई थी। शादी पर 40 लाख रुपये खर्च हुआ था। घर का सामान, जेवरात समेत अन्य सामान दिया गया। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा सास सरोज, ननद मीनू व खुशी और मामा जयदीप हरदीप खुश नहीं थे। दहेज में 4 पहिया कार और मौसी के लिए सोने की दो अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। 23 अक्तूबर को पति मायके छोड़ आया और मांग पूरी होने तक वहीं रहने की बात कहीं थी। बिचौलिया से भी संपर्क किया, लेकिन उसने भी मदद नहीं की। 8 मार्च, 2026 को मायके वाले लोग ससुराल में पंचायत करने पहुंचे, लेकिन सभी घर पर ताला लगाकर भाग गए। 3 अप्रैल फिर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो पति व सास ने दरवाजा नहीं खोला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला गर्भवती है और पति उसकी सुध नहीं ले रहा है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ और रोचक हैडिंग बनाएं
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:49 IST
Noida News: चार पहिया और अंगूठियों की मांग ने बिगाड़ा रिश्ता, गर्भवती महिला पहुंची कोतवाली #Dsfg #SubahSamachar
