Dhar Bhojshala Temple Live: भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों का हुआ सम्मान,एकत्रीकरण किया निरस्त
धार भोजशाला मंदिर को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के फैसले के बाद देशभर में हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। वहीं, आज यह पहला मौका है, जब धार की भोजशाला में शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सुबह आरती आयोजित की गई। बता दें, फैसले के ठीक एक सप्ताह पहले भोजशाला में आखिरी बार नमाज पढ़ी गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। 21 मई को रात साढ़े आठ बजे विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है। आज इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।वहीं, संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन सख्त है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए धार प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल जिले में मौजूद है। आस-पास जिलों में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 09:51 IST
Dhar Bhojshala Temple Live: भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों का हुआ सम्मान,एकत्रीकरण किया निरस्त #CityStates #MadhyaPradesh #Dhar #DharBhojsalaTempleLive #BhojshalaDispute #DharSecurityArrangements #MahaAartiAtBhojshala #SubahSamachar
